घूमने के बहाने ली कार, लौटाने के लिए मांगे 50 हजार!

सिविक वालंटियर के खिलाफ अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : घूमने जाने के बहाने कार लेकर उसे वापस न करने और बाद में रुपये की मांग करने के आरोप में लालबाजार के खुफिया विभाग में कार्यरत एक सिविक वॉलंटियर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इस मामले में अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तर कोलकाता के केशवचंद्र स्ट्रीट इलाके के एक निवासी ने पिछले वर्ष अपने एक रिश्तेदार से एक कार खरीदी थी। कुछ समय बाद उसके परिचित एक सिविक वॉलंटियर ने घूमने जाने के नाम पर कुछ दिनों के लिए उसकी कार उधार ले ली। आरोप है कि लालबाजार के खुफिया विभाग की एक महत्वपूर्ण शाखा में कार्यरत उस सिविक वॉलंटियर ने बाद में कार वापस नहीं की। काफी समय बीत जाने के बाद जब कार लौटाने के लिए कहा गया, तो आरोपित ने पहले कहा कि कार उसके पास नहीं है। लेकिन दबाव डालने पर उसने कथित तौर पर धमकी देना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने अपने कार्यस्थल लालबाजार के खुफिया विभाग का नाम लेकर रौब दिखाया और कहा कि अगर कार मांगी गई तो शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी को किसी मामले में गिरफ्तार कर सेंट्रल लॉकअप में बंद करवा देगा। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि बाद में आरोपित ने उसकी पत्नी को फोन कर कार वापस पाने के लिए 50 हजार रुपये देने की मांग की। इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताने पर आरोपित ने गाली-गलौज भी की। अंततः कार वापस पाने की उम्मीद में शिकायतकर्ता ने उसे 7 हजार रुपये दे दिए। हालांकि पैसे देने के बाद भी आरोपित ने कार वापस नहीं की। इसके बाद केशवचंद्र स्ट्रीट निवासी शिकायतकर्ता ने अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में आरोपित सिविक वॉलंटियर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपित को नोटिस भेजा जा रहा है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in