गुजराती समुदाय पर टिप्पणी, अभिषेक के खिलाफ शिकायत दर्ज

अभिषेक बनर्जी की पोस्ट पर बवाल, जांच में जुटी पुलिस
अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी
Published on

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कोलकाता के भवानीपुर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। सूत्रों के अनुसार भवानीपुर निवासी अर्णव कांति दास ने यह शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि अभिषेक बनर्जी के आधिकारिक एक्स हैंडल से की गयी एक पोस्ट में गुजराती समुदाय के लोगों को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक और विद्वेषपूर्ण टिप्पणी की गयी है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि राजनीतिक मतभेद और प्रतिस्पर्धा लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी विशेष समुदाय को लेकर इस तरह की टिप्पणी सामाजिक और सांप्रदायिक तनाव को बढ़ा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त पोस्ट से गुजराती समुदाय के खिलाफ नफरत फैलने की आशंका है और इससे राजनीतिक हिंसा भी भड़क सकती है।

पुलिस को सौंपे गए पत्र में अर्णब कांति दास ने यह भी दावा किया है कि इस प्रकार की टिप्पणी देश की संप्रभुता और संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि एक्स पोस्ट की जांच कर कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाए।

सूत्रों के अनुसार, यह शिकायत गुरुवार रात भवानीपुर थाने में दर्ज कराई गई। हालांकि, इस मामले में अब तक तृणमूल कांग्रेस या अभिषेक बनर्जी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in