अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ: बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजा हर-हर महादेव

जम्मू-कश्मीर (अमरनाथ यात्रा)
अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ
Published on

बाबा बर्फानी के दर्शन की शुरुआत, पहले जत्थे के स्वागत में गूंजा हर-हर महादेव

अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सुरक्षित रूप से बालटाल आधार शिविर पहुंच गया। यहां प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा, फूलमालाओं और गर्मजोशी से स्वागत कर उनकी यात्रा का शुभारंभ यादगार बनाने के लिए भव्य स्वागत किया। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पहला जत्था कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच वीरवार को बालटाल आधार शिविर पहुंचा। तीर्थयात्रियों के आगमन के साथ ही पूरा क्षेत्र “बाबा बर्फानी” और “हर-हर महादेव” के जयघोषों से भक्तिमय माहौल में डूब गया, जिससे बालटाल की वादियां गूंज उठीं।

जम्मू-कश्मीर (अमरनाथ यात्रा)
बाबा बर्फानी

शिवभक्तों श्रद्धालु का भव्य स्वागत

श्रद्धालु पूरी तरह शिव भक्ति के रंग में रचे-बसे नजर आए। आधार शिविर में कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा, गांदरबल के उपायुक्त जतिन किशोर, एसएसपी सुधांशु धामा समेत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों का हार्दिक स्वागत किया। आगंतुकों को फूलमालाएं पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। अधिकारी ने जानकारी दी कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा विभिन्न स्थानों पर स्थापित हेल्प डेस्क की सहायता लें, ताकि सभी श्रद्धालु अपनी यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा कर सकें। बालटाल आधार शिविर में की गई व्यापक व्यवस्थाओं और बहुस्तरीय सुरक्षा प्रबंधों से श्रद्धालु काफी संतुष्ट दिखाई दिए। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। यात्रियों ने सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं की सराहना की है। पहले जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने भी प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया।

कड़ी सुरक्षा और बेहतरीन इंतजामों से गदगद श्रद्धालु, कश्मीर की आतिथ्य भावना की जमकर सराहना

श्रद्धालु ने बताया कि लंगर, ठहरने तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते पूरी यात्रा को सुरक्षित बताया गया है। श्रद्धालु ने अपनी खुशी जताते हुए कहा कि पहले जत्थे के साथ यात्रा शुरू करना उनके लिए विशेष अनुभव है। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा बलों की तैनाती से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और प्रशासन ने यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं का प्रबंध किया है। अमरनाथ यात्रियों का एक समूह गुरुवार को पहलगाम स्थित नुनवान बेस कैंप पहुंचा, जहां स्थानीय निवासियों, केपी रोड ट्रेड यूनियन, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने कश्मीर की पारंपरिक आतिथ्य भावना की प्रशंसा करते हुए यात्रा के दौरान किए गए सुव्यवस्थित और व्यापक इंतजामों पर संतोष जताया है। उनका कहना है कि सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था के कारण उनकी यात्रा अधिक सहज और सुरक्षित बनी हुई है।

जम्मू-कश्मीर (अमरनाथ यात्रा)
कड़ी सुरक्षा और बेहतरीन इंतजाम

अमरनाथ यात्रियों का भव्य स्वागत, प्रशासन ने की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था

प्रशासन की ओर से ठहरने, चिकित्सा सहायता, स्वच्छता, पेयजल, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिससे यह पवित्र यात्रा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इसी क्रम में गांदरबल पुलिस ने जिले में प्रवेश करने वाले अमरनाथ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री सतीश शर्मा, डीआईजी एनकेआर मकसूद उल जमान, उपायुक्त जतिन किशोर और एसएसपी सुधांशु धामा ने स्वयं उपस्थित होकर यात्रियों का अभिनंदन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित, शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा की शुभकामनाएं दीं। साथ ही अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें और सुरक्षा बलों के साथ सहयोग बनाए रखें।

जम्मू-कश्मीर (अमरनाथ यात्रा)
प्रशासन ने की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in