बड़तल्ला में कॉलेज छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

हॉस्टल में पड़ी थी बीमार
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : महानगर में स्कॉटिश चर्च कॉलेज की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृत छात्रा की पहचान ऋषिता बनिक के रूप में हुई है। वह त्रिपुरा की रहने वाली थीं और स्कॉटिश चर्च कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस की तृतीय वर्ष की छात्रा थीं। घटना बड़तल्ला थाना अंतर्गत कॉलेज हॉस्टल की है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लगभग सात दिन पहले ऋषिता कॉलेज के छात्रावास में अचानक अस्वस्थ हो गई थीं। 24 जनवरी को दोपहर करीब 1.45 बजे उनकी मां ने कई बार फोन किया, लेकिन संपर्क न होने पर उन्होंने ऋषिता की रूममेट से बात की। इसके बाद खोजबीन करने पर ऋषिता को छात्रावास के सिक रूम में अचेत अवस्था में पाया गया। तत्काल उन्हें मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़तला थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, मृतका के पेट में विषैले पदार्थ की मौजूदगी पाई गई है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। छात्रावास के अन्य छात्रों से पूछताछ में पता चला है कि 23 जनवरी की रात करीब 9.30 बजे ऋषिता छात्रावास लौटी थीं और उसी समय से उन्हें अस्वस्थ महसूस हो रहा था। उन्होंने अपनी तबीयत खराब होने की बात रूममेट को भी बताई थी। इसके बाद वे छात्रावास की चौथी मंजिल पर स्थित सिक रूम में चली गई थीं। उसके बाद उन्हें बाहर निकलते हुए नहीं देखा गया। अगले दिन वहीं से उन्हें अचेत अवस्था में बरामद किया गया। छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in