सीएम के कड़े संदेश के बाद तृणमूल नेता जहांगीर की पत्नी गिरफ्तार

जहांगीर की पत्नी सरीना बीवी की तस्वीर
जहांगीर की पत्नी सरीना बीवी की तस्वीर
Published on

दक्षिण 24 परगना : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के कड़े संदेश के बाद तृणमूल नेता जहांगीर खान की पत्नी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम सरीना बीबी उर्फ रेजिना है। मिली जानकारी के अनुसार डायमंड हार्बर पुलिस शनिवार को उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांचकर्ताओं को गुप्त सूचना मिली थी कि सरीना उर्फ रेजिना बीबी फरार होने की तैयारी कर रही थीं और इसके लिए उन्होंने एक वाहन भी बुलाया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ कई गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि गत मंगलवार को गिरफ्तार किए गए जहांगीर उर्फ ‘पुष्पा’ को पुलिस कमर में रस्सी बांधकर इलाके में लेकर गई थी। इस घटना को लेकर सवाल उठाते हुए तथा तृणमूल नेता की रिहाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने विरोध प्रदर्शन किया था। आरोप है कि इस प्रदर्शन का नेतृत्व रेजिना बीबी ने किया था। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारियों की योजना थाने का घेराव करने की थी। इस दौरान पुलिस और केंद्रीय बलों के जवानों पर हमला भी किया गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया। कई लोगों को भागने के दौरान तालाब में कूदते हुए भी देखा गया। घटना के बाद बुधवार को फलता में आयोजित एक जनकल्याण शिविर में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी थी कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न ले। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या उग्र गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया था कि थाने पर हमले की घटना के वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों के खिलाफ देशद्रोह संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। मुख्यमंत्री की चेतावनी के कुछ घंटों बाद ही रेजिना बीबी के खिलाफ फलता थाने में शस्त्र एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार तक इस मामले में कुल 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहांगीर सहित गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अलावा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत देशद्रोह से संबंधित प्रावधानों में भी मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी डायमंड हार्बर पुलिस जिला के सूत्रों ने दी है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in