महाशिवरात्रि पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं

बंगाल में शांति और धार्मिक सौहार्द पर जोर
 मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
फाइल फोटोMunmun
Published on

कोलकाता : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे राज्य में उत्सव का माहौल है। इस शुभ तिथि पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 15 वर्ष में धार्मिक सद्भाव बनाए रखने तथा सभी समुदायों के उपासना स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।

ममता बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बंगाल में विभिन्न धर्मों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की समृद्ध परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि इस विरासत को बरकरार रखने के लिए उनकी सरकार ने पूरे राज्य में धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार और विकास का कार्य किया है। उन्होंने भगवान शिव को नमन करते हुए कहा कि जलपाईगुड़ी के प्रसिद्ध जलपेश मंदिर समेत कई प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार किया गया है।

जलपेश मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक स्काईवॉक का निर्माण किया गया है। तारकेश्वर मंदिर के आसपास बुनियादी ढांचे के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए राज्य सरकार ने तारकेश्वर विकास प्राधिकरण का गठन किया है। बर्दवान, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, बीरभूम और पश्चिम मेदिनीपुर समेत कई जिलों के शिव मंदिरों में जीर्णोद्धार और विकास कार्य किए गए हैं।

इसके साथ ही बकरेश्वर में पर्यटन ढांचे का भी उन्नयन किया गया है। उन्होंने घोषणा की कि सिलीगुड़ी में एक ‘महाकाल महातीर्थ’ विकसित किया जा रहा है, जहां भगवान शिव की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से एक प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in