जुबाश्री क्लब की काली पूजा का मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया उद्घाटन

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह समेत कई गणमान्य हस्तियां रहीं मौजूद
सीएम शुभेंदु अधिकारी को  मां काली की मूर्ति भेंट करते हुए मंत्री तापस राय और व्यवसायी दीपक सोनी
सीएम शुभेंदु अधिकारी को मां काली की मूर्ति भेंट करते हुए मंत्री तापस राय और व्यवसायी दीपक सोनी
Published on: 

कोलकाता: जुबाश्री क्लब की ओर से आयोजित काली पूजा का उद्घाटन शनिवार शाम 7:30 बजे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान व्यवसायी दीपक सोनी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही उन्हें मां काली की चांदी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया और अभिनंदन किया।

इस मौके पर मंत्री तपस राय, विधायक विजय ओझा, भाजपा नेता संतोष पाठक, भाजपा नेता तमघ्न घोष और केएमसी कमिश्नर स्मिता पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह भी समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री के हाथों पूजा का उद्घाटन होने के बाद क्लब के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और क्लब के सदस्य मौजूद रहे। समारोह को लेकर इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News