क्लियरट्रिप की हॉलिडे पैकेज कैटेगरी में एंट्री

यात्रियों को मिलेगा कस्टमाइज्ड ट्रैवल का विकल्प
Kolkata
क्लियरट्रिप का हॉलिडे पैकेज
Published on: 

कोलकाता : फ्लिपकार्ट समूह की ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी क्लियरट्रिप ने हॉलिडे पैकेज कैटेगरी में प्रवेश की घोषणा की है। कंपनी ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट, होटल, एक्टिविटी और ट्रांसफर को एक ही एक्सपर्ट-क्यूरेटेड इटिनरेरी में शामिल किया है। खास बात यह है कि यात्री अपनी जरूरत के अनुसार पैकेज में बदलाव भी कर सकेंगे।

कंपनी के अनुसार, यात्री होटल बदलने, गतिविधियों में बदलाव करने या फ्लाइट को एडजस्ट करने जैसे विकल्प चुन सकते हैं। इस सुविधा के साथ यात्रा की योजना बनाने में डेस्टिनेशन एक्सपर्ट की सहायता भी उपलब्ध होगी।

क्लियरट्रिप के चीफ बिजनेस ऑफिसर, एयर, गौरव पटवारी ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य यात्रियों को तय पैकेज और पूरी तरह खुद यात्रा तैयार करने के बीच एक सुविधाजनक विकल्प देना है। उनके अनुसार, एक्सपर्ट द्वारा तैयार इटिनरेरी के साथ नियंत्रण यात्रियों के हाथ में रहेगा।

कंपनी ने बताया कि फिलहाल ये हॉलिडे पैकेज भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए भी उपलब्ध होंगे। बुकिंग के बाद यात्रियों को लाइव इटिनरेरी, ड्राइवर की जानकारी, वाउचर और डे-प्लान जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यात्रा के दौरान 24x7 सपोर्ट भी उपलब्ध रहेगा।

लॉन्च ऑफर के तहत थाईलैंड, बाली और केरल में चाइल्ड फ्लाइज फ्री, जबकि थाईलैंड, बाली और अंडमान में पार्टनर 50% जैसे ऑफर शामिल हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in