कोलकाता एयरपोर्ट के बाहर तृणमूल और भाजपा समर्थकों में झड़प, पांच गिरफ्तार

अभिषेक बनर्जी के लौटने की खबर पाकर जूटे थे तृणमूल और भाजपा समर्थ
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : शुक्रवार देर रात नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाहर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में तृणमूल का एक पूर्व पार्षद भी शामिल है। घटना के बाद मची अफरा-तफरी और भारी ट्रैफिक जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के अनुसार, भाजपा समर्थक उत्तम दास ने भीड़-भाड़ के दौरान उन पर हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को उनके घरों से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देबाशीष बंद्योपाध्याय उर्फ फुचू, आलोक चक्रवर्ती (52), शुभंकर चटर्जी (39), टीना मंडल (34) और रीमा विश्वास (34) के रूप में हुई है। सभी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना उस समय हुई जब तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी दिल्ली से कोलकाता पहुंचे थे। बताया गया कि एयरपोर्ट के बाहर भाजपा समर्थकों का एक समूह विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र हुआ था। वहां तृणमूल समर्थकों के पहुंचने पर तनाव बढ़ गया। इसके बाद दोनों गुटों के बीच मारपीट और धक्का-मुक्की शुरू हो हुई।

पुलिस ने कहा कि मामले में उत्तम दास की गिरफ्तारी नहीं हुई है और हथियार की मौजूदगी के दावों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत उत्तम दास द्वारा दर्ज कराई गई थी और उसी आधार पर कार्रवाई की गई है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in