बांकुड़ा हत्याकांड को लेकर CJP ने सरकार पर बढ़ाया दबाव

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए सरकार को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम
Kolkata
गिरफ्तारी के लिए CJP ने सरकार पर बढ़ाया दबाव
Published on

कोलकाता : CJP ने अपने एक सदस्य के पिता की कथित हत्या के मामले में राज्य सरकार को 10 दिनों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है।

CJP ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

CJP नेता ने आरोप लगाया कि राज्य में राजनीतिक दबाव और धमकियों के जरिए पार्टी की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पार्टी राज्य सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन शुरू करेगी।

पार्टी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पार्टी का कहना है कि दोषियों की गिरफ्तारी में देरी से कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच गलत संदेश जा रहा है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in