सीआईएसएफ बागडोगरा ने मनाया स्वच्छता अभियान

सीआईएसएफ बागडोगरा ने मनाया स्वच्छता अभियान
Published on: 

बागडोगरा : सीआईएसएफ बागडोगरा एयरपोर्ट द्वारा रविवार "एक तारीख एक घंटा एक साथ " की थीम पर अभियान चलाया गया। एएसजी कर्मियों और नागरिकों द्वारा एशियन हाईवे-2 "पानीघाटा मोड़ से सिंघा जोहरा गांव, सुकांत गांव, सरकारी बालिका विद्यालय" क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। इस आयोजन में स्थानीय ग्रामीण, स्कूली बच्चें, यूनिट कर्मियों के परिजन भी शामिल थे। इस कार्यक्रम में कुल 150 कर्मियों (50 एएसजी कर्मी, 70 नागरिक, 10 स्कूली बच्चें और 20 परिवार के सदस्य) ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स (ओलंपियन) सुशीला एक्का उपस्थित रहीं। बागडोगरा के स्थानीय निवासियों ने इस अभियान की काफी सराहना की। सुशीला एक्का ने कहा कि 'इस प्रकार के आयोजन से सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा होती है।

स्थानीय लोगों को यहां-वहां कचरें नहीं फेंकना चाहिए।' सीआईएसएफ के डीसी सीएल गौतम ने मुख्य अतिथि का सम्मान किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया और उन्हें बागडोगरा को स्वच्छ रखने के लिए आगामी कार्यक्रम में अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News