CII IWN ने लॉन्च की ‘द बैक टू वर्क प्लेबुक’

करियर ब्रेक के बाद महिलाओं की कार्यक्षेत्र में वापसी को आसान बनाने पर जोर, MSME के लिए जारी हुई मार्गदर्शिका
Kolkata
द बैक टू वर्क प्लेबुक’ लॉन्च
Published on: 

कोलकाता : Confederation of Indian Industry (CII) की Indian Women Network (IWN) West Bengal की DEI टास्क फोर्स ने द एस्टोर होटल में परिचर्चा आयोजित कर करियर ब्रेक के बाद महिलाओं की कार्यक्षेत्र में वापसी और रोजगार के अवसरों पर चर्चा की। कार्यक्रम में उद्योग प्रतिनिधियों, HR विशेषज्ञों, उद्यमियों और दोबारा काम शुरू करने वाली महिलाओं ने हिस्सा लिया।

IWN West Bengal की चेयरपर्सन एवं Fine’sse की संस्थापक स्वागता गुहा मुस्ताफी ने कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण कई प्रतिभाशाली महिलाएं पेशेवर जीवन से दूर हो जाती हैं। उन्होंने ऐसी अनुभवी प्रतिभाओं को फिर से कार्यक्षेत्र से जोड़ने की जरूरत बताई।

कार्यक्रम में ‘The Back to Work Playbook: A West Bengal MSME Guide to Return to Work and Re-entry Hiring’ का शुभारंभ किया गया। CII IWN West Bengal DEI टास्क फोर्स द्वारा तैयार यह मार्गदर्शिका MSME को करियर ब्रेक के बाद महिलाओं की नियुक्ति और पुनः समावेशन के लिए व्यावहारिक दिशा देती है।

परिचर्चा में आशा पिल्लई, अनिंदिता मुखर्जी, प्रियदर्शिनी बसु, रोली वर्मा, प्रियंका सिंह, अनिर्वाण मुखर्जी और डॉ. स्वाति स्मिता ने अनुभव साझा किए। विशेष संवाद में डॉ. विष्णुप्रिया सेनगुप्ता, नवनीत दामानी और राधिका सिंह बनर्जी ने वापसी के बाद महिलाओं के दीर्घकालिक विकास पर चर्चा की।

कार्यक्रम में लचीली कार्यप्रणाली, कौशल विकास, प्रशिक्षण और सहयोगी कार्य वातावरण को जरूरी बताया गया। डॉ. स्वाति स्मिता, वाइस चेयरपर्सन, CII IWN West Bengal ने महिलाओं की वापसी को सामान्य और स्वीकार्य प्रक्रिया बनाने पर जोर दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in