सुमित राय से लगातार चौथे दिन हुई पूछताछ

भवानी भवन में साढ़े 8 घंटे तक चला सवाल-जवाब
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

दीपक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव सुमित रॉय से सीआईडी ने मंगलवार को लगातार चौथे दिन पूछताछ की। भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय में हुई पूछताछ करीब साढ़े आठ घंटे चली। रॉय सुबह 9.49 बजे सीआईडी कार्यालय पहुंचे और शाम करीब 6.30 बजे बाहर निकले। चार दिनों में उनसे करीब 36 घंटे तक पूछताछ हो चुकी है। सीआईडी ने उन्हें बुधवार को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार की पूछताछ मुख्य रूप से डेबरा भर्ती घोटाला मामले पर केंद्रित रही। जांचकर्ताओं ने इस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर रॉय से सवाल-जवाब किए। रॉय से दो अलग-अलग मामलों के सिलसिले में पूछताछ की जा रही है। लगातार चार दिनों से चल रही पूछताछ के बीच उन्होंने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया और अपने खिलाफ दर्ज चार एफआईआर को चुनौती दी। सीआईडी सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान जांच अधिकारी रॉय से भर्ती प्रक्रिया और मामले से जुड़े लोगों एवं घटनाक्रम के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार की पूछताछ में विशेष रूप से डेबरा भर्ती मामले से जुड़े बिंदुओं पर फोकस रहा। रॉय को बुधवार को फिर से सीआईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। लगातार पूछताछ और उनके खिलाफ दर्ज चार एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती देने के कारण मामला फिलहाल चर्चा में है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in