'चुनाव आयोग पारदर्शी तरीके से कार्य नहीं कर रहा है'

मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा वक्तव्य रखते हुए, साथ में है बापी हालदार
मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा वक्तव्य रखते हुए, साथ में है बापी हालदार
Published on

दक्षिण 24 परगना : चुनाव आयोग पारदर्शी तरीके से कार्य नहीं कर रहा है। यह संस्था केंद्र की सत्ता में बैठे प्रधानमंत्री की बात सुनकर एसआईआर प्रक्रिया का काम कर रही है। यह आरोप सुंदरवन विकास मामलों के मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा ने सागर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णनगर गांधी स्मृति संघ मैदान में आयोजित एक जनसभा के दौरान लगाया। उन्होंने आगे कहा कि सागर विधानसभा क्षेत्र में करीब 17 हजार अल्पसंख्यक परिवारों को मामूली गलतियों के कारण नोटिस भेजी गई है। इससे अल्पसंख्यक परिवारों के बीच डर का माहौल बन गया है। इस मौके पर प्रधान वक्ता तृणमूल नेता जयप्रकाश मजुमदार ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आम लोगों के लिए हर तरह की सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। तृणमूल सरकार ने आम जनता के लिए रोटी, कपड़ा, मकान, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की है। वहीं सांसद अभिषेक बनर्जी ने आम लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए सेवाश्रय कैंप शुरू किए हैं, जिससे जरूरतमंद परिवारों को सटीक उपचार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बंगाल जीतना चाहती है, लेकिन उसका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। बंगाल में ममता बनर्जी की जनकल्याणकारी सरकार है और किसी भी आधार पर भाजपा पश्चिम बंगाल नहीं जीत सकती। इस अवसर पर तृणमूल कर्मियों से अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की गई। स्थानीय सांसद बापी हालदार ने भी तृणमूल कार्यकर्ताओं से संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान तृणमूल कार्यकर्ता शिविर लगाकर आम लोगों की मदद कर रहे हैं। लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के नाम पर आम जनता को परेशान किया जा रहा है। सागर में प्राकृतिक आपदा के समय कोई भी पार्टी आम लोगों के पास नहीं रहती, केवल तृणमूल कार्यकर्ता ही जनता के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने लोगों से एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नहीं डरने की अपील की।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in