Kolkata Metro Timing: क्रिसमस के दिन बदला गया मेट्रो का समय

Kolkata Metro Timing: क्रिसमस के दिन बदला गया मेट्रो का समय
Published on

कोलकाता : मेट्रो यात्रियों के लिए अच्छी खबर। आगामी 25 दिसम्बर यानी क्रिसमस पर पार्क स्ट्रीट और आसपास के क्षेत्रों का दौरा करने वाले सभी लोगों की सुविधा के लिए, मेट्रो ब्लू लाइन पर देर रात सेवाएं संचालित करने जा रही है। कवि सुभाष से दमदम के लिए अंतिम सेवा 11 बजे रवाना होगी और दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष के लिए आखिरी सेवा 10:53 बजे रवाना होगी। इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा। मेट्रो सेवाएं दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक 7 मिनट के अंतराल पर संचालित की जाएंगी। इस दिन ब्लू लाइन की पहली सेवा सुबह 06:50 बजे से ही शुरू होंगी और इस कॉरिडोर के पूरे हिस्से पर 224 सेवाएं (112 अप और 112 डाउन) संचालित की जाएंगी। मेट्रो की पहली सेवा : 06:50 बजे नोआपाड़ा से कवि सुभाष एवं कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक चलेंगी। वहीं प्रातः 6:55 बजे दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक और महानायक उत्तम कुमार से दक्षिणेश्वर तक होंगी। अंतिम सेवा : दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक रात 10:53 बजे (9.33 बजे के बजाय) कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक 10:49 बजे (9.30 बजे के बजाय) कवि सुभाष से दमदम तक 11 बजे (9.40 बजे के बजाय) । इस दिन ब्लू लाइन पर रात 10:40 बजे की विशेष रात्रि मेट्रो सेवाएं उस दिन उपलब्ध नहीं होंगी। इसके साथ ही ग्रीन लाइन -1 से मेट्रो सुबह 6:55 बजे से 90 सेवाएं (45 अप और 45 डाउन) संचालित करेगी। 106 सर्विसेज होंगी। पहली सेवा: प्रातः 6:55 बजे सियालदह से साल्टलेक सेक्टर V तक (कोई बदलाव नहीं) 7:05 बजे साल्ट लेक सेक्टर V से सियालदह तक (कोई परिवर्तन नहीं) एवं अंतिम सेवा रात 9:35 बजे सियालदह से साल्ट लेक सेक्टर V तक (कोई बदलाव नहीं) 21:40 बजे साल्टलेक सेक्टर V से सियालदह तक (कोई परिवर्तन नहीं) उस दिन ग्रीन लाइन-2, पर्पल लाइन और ऑरेंज लाइन पर सामान्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in