आज कृष्णानगर में मुख्यमंत्री की जनसभा

तैयारियों में जुटा प्रशासन, अलर्ट
आज कृष्णानगर में मुख्यमंत्री की जनसभा
Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज गुरुवार को कृष्णानगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। पूरे राज्य में एसआईआर विरोधी प्रचार अभियान के तहत मुख्यमंत्री उत्तर से दक्षिण बंगाल तक लगातार दौरा कर रही हैं। हाल ही में वे बनगाँव, मुर्शिदाबाद, मालदा और कूचबिहार में जनसभाएँ कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपने रुख को और तीखा कर चुकी हैं।

कूचबिहार के रास मेला ग्राउंड में उन्होंने एक सार्वजनिक सभा के मंच से सरकारी दस्तावेज तक फाड़कर अपना विरोध जताया था। मुख्यमंत्री की यात्रा सूची में अब नदिया जिला को जोड़ा गया है। गुरुवार दोपहर 12:30 बजे वे कृष्णानगर गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। उनके आगमन को लेकर प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।

बनगाँव में मुख्यमंत्री ने एसआईआर को लेकर मतुआ समुदाय को आश्वस्त करते हुए कहा था कि डरने की कोई जरूरत नहीं है और तृणमूल कांग्रेस हर समस्या में उनके साथ खड़ी है। मालदा और मुर्शिदाबाद में भी उन्होंने यही अभय संदेश दिया। नदिया जिले के कई हिस्सों, विशेषकर कृष्णानगर और रानाघाट की कई सीटों में मतुआ समुदाय चुनावी रूप से निर्णायक भूमिका निभाता है। इसलिए मुख्यमंत्री यहां क्या संदेश देती हैं, इस पर सभी की नजर है। नवान्न सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री गुरुवार को कृष्णनगर से पथश्री–रास्ताश्री परियोजना के चौथे चरण की 20 हजार किलोमीटर से अधिक सड़क निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ करेंगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in