

कोलकाता : छठ के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य की नगर निगम मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कोलकाता के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ केएमसी की प्रशासक स्मिता पांडे, पुलिस अधिकारी और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने दही घाट, तख्ता घाट, जजेस घाट और बिचाली घाट का जायजा लिया। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षित आवागमन और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों से छठ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया।