जादवपुर विश्वविद्यालय में बी.टेक दाखिले के नाम पर लाखों की ठगी

फूलबागान थाना में मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जादवपुर विश्वविद्यालय में बी.टेक पाठ्यक्रम में एडमिशन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक कंसल्टेंसी एजेंसी पर एक छात्रा के पिता से फर्जी दस्तावेजों के जरिए 6 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए फूलबागान थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति अपनी बेटी का दाखिला जादवपुर विश्वविद्यालय के बी.टेक पाठ्यक्रम में कराना चाहते थे। इसी दौरान उन्हें फूलबागान स्थित एक एजुकेशनल कंसल्टेंसी एजेंसी के बारे में पता चला, जो विश्वविद्यालय में सीट दिलाने का दावा करती थी। आरोप है कि जब पीड़ित ने एजेंसी से संपर्क किया, तो उनसे दाखिले के बदले कुल 6 लाख रुपये की मांग की गई। सौदे के तहत पीड़ित ने पहले दो किस्तों में 2 लाख रुपये का भुगतान किया। इसके कुछ समय बाद एजेंसी ने उन्हें ईमेल के माध्यम से एक दस्तावेज भेजा, जिसमें दावा किया गया कि उनकी बेटी को जादवपुर विश्वविद्यालय में बी.टेक के लिए चुन लिया गया है। फर्जी एडमिशन लेटर दिखाकर एजेंसी ने पीड़ित से शेष 4 लाख रुपये भी वसूल लिए। पूरा भुगतान करने के बाद जब शिकायतकर्ता ने दाखिले की औपचारिक प्रक्रियाओं के लिए सीधे विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क किया, तो उनके होश उड़ गए। विश्वविद्यालय अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सौंपा गया दाखिला पत्र और संबंधित दस्तावेज पूरी तरह से फर्जी हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in