8.19 करोड़ रुपये के ITC घोटाले का खुलासा

फर्जी जीएसटी नेटवर्क का भंडाफोड़
GST
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

हल्दिया : सीजीएसटी एवं सीएक्स, हल्दिया आयुक्तालय के एंटी-इवेज़न यूनिट ने एक बड़े फर्जी जीएसटी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के धोखाधड़ीपूर्ण इस्तेमाल में संलिप्त था। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान एक ऐसी फर्म का पता चला जिसे बिना संबंधित व्यक्ति की जानकारी के उसके नाम पर जीएसटी में पंजीकृत किया गया था। जब टीम ने फर्म के घोषित पते पर जांच की, तो वहां किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि नहीं पाई गई।

आगे की जांच में सामने आया कि इस फर्जी इकाई ने लगभग 8.19 करोड़ रुपये का ITC हासिल किया और बिना किसी वास्तविक माल या सेवा की आपूर्ति के फर्जी बिल जारी कर अन्य फर्मों को यह क्रेडिट ट्रांसफर किया। जांच में कुछ व्यक्तियों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिन्होंने फर्जी पंजीकरण कराने और इस नेटवर्क को संचालित करने में भूमिका निभाई। मामले में फर्जी फर्म के निदेशक को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 132 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in