'एक्सपोर्टर्स को आगे बढ़ाने में अहम होगी सेंट्रल बैंक की भूमिका '

प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान मौजूद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमडी एवं सीईओ कल्याण कुमार, वस्ती वेंकटेश,अजय कुमार खन्ना, राजकिशोर सिंह
प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान मौजूद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमडी एवं सीईओ कल्याण कुमार, वस्ती वेंकटेश,अजय कुमार खन्ना, राजकिशोर सिंह
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : एक्सपोर्टर्स को डिजिटल युग में आगे बढ़ाने में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की भूमिका अहम रहेगी जिससे आने वाले दिनों में बंगाल प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमडी एवं सीईओ कल्याण कुमार ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। आगे उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल में बैंक की 8 नयी शाखाओं का उद्घाटन जल्द किया जाएगा। उन्होंने वित्त वर्ष 2025-2026 में बैंक के मजबूत प्रदर्शन और उसकी प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और रिटेल आउटरीच प्रोग्राम के लाभों एवं बैंक की ग्राहक-केंद्रित पहलों की विस्तृत जानकारी साझा की। इसके साथ ही उन्होंने रिटेल ऋण योजनाओं के अंतर्गत अनेक लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। इन योजनाओं में आवास ऋण, वाहन ऋण एवं शिक्षा ऋण प्रमुख रूप से शामिल थे।

वैश्विक व्यापार और फॉरेक्स आवश्यकताओं पर एक्सपोर्टर्स-कस्टमर्स मीट का आयोजन

एक एक्सपोर्टर्स एवं कस्टमर्स मीट का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य वैश्विक व्यापार परिदृश्य एवं सीमा-पार वित्तीय आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था। यह बैठक स्थानीय व्यापारियों एवं उद्यमियों के लिए एक विशेष मंच साबित हुई, जहां उनके विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) संबंधी प्रश्नों एवं आवश्यकताओं का सीधे समाधान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) वस्ती वेंकटेश तथा महाप्रबंधक (जीएम) अजय कुमार खन्ना, जोनल हेड कोलकाता राजकिशोर सिंह, रिजनल हेड कोलकाता साउथ श्रीनिवास व अन्य मौजूद थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in