

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : सीबीआई और डीआरआई, मुंबई ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) मुंबई एवं कोलकाता के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाकर अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 53 संरक्षित वन्यजीवों और पक्षियों को सुरक्षित बचाया गया तथा 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
नोमान खान, मुंबई
मोहम्मद फारूक, मुंबई
इंशा शाकिल, मुंबई
सैकत बिस्वास, कोलकाता
मिथुन मंडल उर्फ हिमांशु मंडल, कोलकाता
अर्जुन मंडल, कोलकाता
आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के तहत आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी बरामद वन्यजीवों और पक्षियों को सुरक्षित देखभाल एवं संरक्षण के लिए महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के वन विभागों को सौंप दिया गया है।
सीबीआई और डीआरआई ने कहा कि यह संयुक्त अभियान वन्यजीव तस्करी के संगठित नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई का उदाहरण है। मामले की आगे की जांच जारी है।