स्वतंत्रता दिवस से पहले CBI की मुहिम

केंद्र सरकार के दफ्तरों में लगाए गए भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर
Kolkata
CBI की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम
Published on

कोलकाता : स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।

इसके तहत कोलकाता के CGO कॉम्प्लेक्स सहित विभिन्न केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार विरोधी संदेश वाले पोस्टर लगाए गए हैं। अभियान का उद्देश्य सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा देना है।

दफ्तरों में दिखे भ्रष्टाचार विरोधी संदेश

अभियान के तहत केंद्रीय सरकारी कार्यालयों के प्रमुख स्थानों पर पोस्टर और जागरूकता सामग्री लगाई गई है। इन संदेशों के जरिए कर्मचारियों और आम लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने तथा किसी भी तरह की अनियमितता की सूचना संबंधित एजेंसियों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कार्यालय परिसर में आने वाले लोगों का ध्यान इन संदेशों की ओर आकर्षित करने के लिए इन्हें प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया गया है। इसके लिए नंबर भी जारी किए गए हैं-

- फोन नंबर: 033 22894403

- WhatsApp नंबर: 9051613456


स्वतंत्रता दिवस से पहले जागरूकता पर जोर

CBI की इस पहल को स्वतंत्रता दिवस से पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अभियान के जरिए सरकारी संस्थानों में जवाबदेही, पारदर्शिता और नैतिक कार्यसंस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में केवल जांच एजेंसियों की कार्रवाई ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों और आम नागरिकों की जागरूकता भी अहम भूमिका निभाती है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in