सावधान! रविवार से आंधी-तूफान की आफत

रविवार से फिर में कोलकाता और आसपास के जिलों में मौसम बदलने वाला है और एक बार फिर आंधी-तूफान दिखाई देगा।
फाइल फोटो।
फाइल फोटो।
Published on

कोलकाताः कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ने की वजह से लोग परेशान हुए थे, लेकिन रविवार से फिर से कोलकाता और आसपास के जिलों में मौसम बदलने वाला है। एक बार फिर से आंधी-तूफान दिखाई देगा। अलीपुर मौसम विभाग ने सचेत करते हुए कहा है कि दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आ सकता है।

कोलकाता और आसपास के जिलों में काल बैसाखी का प्रभाव दिखने से पहले शनिवार तक मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। कुछ जिलों में तापमान पहले ही 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा और पश्चिमी बर्दवान के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट सोमवार से कोलकाता समेत बाकी जिलों के लिए भी जारी किया गया है। इन सभी जिलों में मुख्य रूप से गरज और बिजली के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह प्रभाव बुधवार तक दिख सकता है।

शनिवार सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज़्यादा था।

वहीं उधर उत्तर बंगाल में अभी हल्की बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने रविवार से दार्जिलिंग और कलिम्पोंग समेत सभी उत्तरी जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी।

फाइल फोटो।
बंगाल चुनाव में ‘मछली’ का तड़का

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in