निमतल्ला घाट पर गंगा में गिरी कार, 3 घायल

घंटों की मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया
गंगा में गिरी कार को क्रेन की मदद से  बाहर निकाला गया
गंगा में गिरी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया
Published on

कोलकाता: शहर के व्यस्त निमतल्ला महाश्मशान घाट पर गुरुवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना घटी। सुबह करीब 6 बजे, एक अनियंत्रित चार पहिया कार ढलान से फिसलकर गंगा नदी में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि कुछ लोग बाल-बाल बच गए।

स्थानीय लोगों ने जैसे ही कार को गंगा में डूबते देखा, चीख-पुकार मचा दी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। नॉर्थ पोर्ट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कार को निकालने के प्रयास शुरू किए। कई घंटे की मशक्कत और गंगा में ज्वार कम होने के बाद वाहन को रस्सियों की मदद से बाहर निकाला गया।

क्या है हादसे की वजह?
पुलिस सूत्रों और स्थानीय लोगों के अनुसार, जहां कार खड़ी की गई थी वह जगह ढलान वाली थी। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि कार पार्क करते समय हैंडब्रेक नहीं लगाया गया, जिसके कारण वह धीरे-धीरे फिसलकर नदी में गिर गई।

जानकारी के अनुसार, कार मालिक अमित अग्रवाल भूतनाथ मंदिर में पूजा के लिए आए थे। उन्होंने अपनी कार घाट के पास खड़ी कर दी और पूजा करने चले गए थे। तभी यह हादसा हुआ।

इस दुर्घटना में घायल एक महिला को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक घाट के ढलान से फिसलते हुए पानी में समा गई। उस समय घाट के पास ही कुछ लोग सो रहे थे, जो हादसे की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने जैसे ही कार को डूबते देखा, उन्होंने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही नॉर्थ पोर्ट थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। गंगा में उस समय ज्वार का पानी चढ़ा हुआ था, जिस कारण कार को तुरंत बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। पुलिस ने कार को रस्सियों की मदद से बांधकर बहने से रोका। जब ज्वार का पानी कम हुआ, तब कई घंटों की मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी घाट पर कई वाहन ढलान से फिसलकर नदी में गिर चुके हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in