सॉल्टलेक में लग्जरी कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

तीन गाड़ियों से टकराकर फुटपाथ पर चढ़ी 
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

विधाननगर : गुरुवार शाम सॉल्टलेक के बीडी ब्लॉक में एक लग्जरी कार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। कार चला रही एक युवती ने साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद नियंत्रण खो दिया और खड़ी तीन गाड़ियों को टक्कर मारते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई। घायल साइकिल सवार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना सॉल्टलेक बीडी ब्लॉक में हुई। सॉल्टलेक रामकृष्ण आईलैंड से 4 नंबर टैंक आईलैंड की तरफ जाते समय बीडी ब्लॉक में एक लग्जरी कार ने पहले एक साइकिल सवार को टक्कर मारी। इसके बाद नियंत्रण खोकर खड़ी तीन गाड़ियों को टक्कर मारते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई। इस घटना में साइकिल सवार घायल हो गया। उसे बिधाननगर सब डिविजन अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियां और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। खबर मिलते ही विधाननगर उत्तर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस गाड़ी चला रही युवती से पूछताछ कर रही है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। विधाननगर उत्तर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in