तालाब में डूबने से नाबालिग भाई-बहन की मौत

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के कैनिंग थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से नाबालिग भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रीति मंडल (13) और दीप मंडल (11) के रूप में हुई हैं। दोनों बादल मंडल और जयंती मंडल की संतान थे। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना कैनिंग के निकारीघाटा ग्राम पंचायत के तालतला गांव की है। जानकारी के अनुसार जयंती मंडल अपने दोनों बच्चों को लेकर तालतला स्थित अपने मायके गई थी। दोनों बच्चे मामा के घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान वे अचानक लापता हो गए। काफी देर तक तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। दोपहर में घर के समीप स्थित एक तालाब में दोनों बच्चों के शव पानी में तैरते हुए दिखाई दिए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल कैनिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैनिंग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृत बच्चों के पिता बादल मंडल ने बताया कि प्रीति और दीप तैरना नहीं जानते थे। आशंका है कि खेलते समय दोनों अनजाने में तालाब में गिर गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in