फर्जी कॉल सेंटर का सरगना गिरफ्तार

अभियुक्त को 23 सितंबर तक पुलिस हिरासत
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : साइबर धोखाधड़ी के एक बड़े गिरोह पर शिकंजा कसते हुए लालबाजार के खुफिया विभाग ने फर्जी कॉल सेंटर के मालिक संदीप बनर्जी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को बैंकशॉल अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे 23 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।

मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील अरूप चक्रवर्ती ने अदालत को बताया कि कुछ दिनों पहले पुलिस ने कसबा के राजडांगा स्थित दो फर्जी कॉल सेंटरों पर छापेमारी कर 66 लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि इन कॉल सेंटरों से लोगों को फोन कर आकर्षक लोन दिलाने और घर की छतों पर मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर झांसा देकर ठगी की जाती थी। गिरफ्तार किए गए 66 कर्मचारियों से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस को इस पूरे फर्जीवाड़े के मुख्य मास्टरमाइंड और कॉल सेंटर मालिक संदीप बनर्जी का सुराग मिला, जिसके बाद लालबाजार की टीम ने उसे धर दबोचा। पुलिस अब आरोपी से हिरासत में पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की गई रकम का ब्योरा जुटाने में लगी है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in