

कोलकाता : काशीपुर थाना क्षेत्र में बी.टी. रोड पर खड़े एक कैब चालक के हाथ से मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवक मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। पीड़ित चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधाननगर के श्रीनाथ पल्ली में रहने वाले कैब ड्राइवर रामप्रसाद दास (46) ने अपनी शिकायत में बताया कि बीते 22 अगस्त 2025 की सुबह लगभग 4:10 बजे वह बी.टी. रोड स्थित साउथ सिटी सीटिंग बस स्टैंड के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर मोबाइल फोन चेक कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गया। छीने गए मोबाइल की कीमत लगभग 14 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर घटना की जांच और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।