पूरे व्यापार जगत में व्यपार एक्सपो की धूम

पूरे व्यापार जगत में व्यपार एक्सपो की धूम
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पूरे व्यापार जगत में व्यापार एक्सपो की धूम मची हुई है। देश की बड़ी–बड़ी व्यावसायिक संस्थाएँ और सामाजिक संगठन आज खुले मंच पर आकर व्यपार एक्सपो से जुड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, पूरे व्यापार जगत के प्रतिष्ठित घरानों ने भी एकजुट होकर व्यपार एक्सपो को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। व्यापारियों का महाकुंभ अब पूरे बंगाल में अपनी सुगंध फैला रहा है और समस्त व्यापारी वर्ग का आह्वान कर रहा है कि आगे आएँ और अपने राज्य बंगाल को और अधिक सशक्त बनाएं।

व्यपार ज़ोन के युवाओं का यह जोश और ऊर्जा वास्तव में प्रशंसा के योग्य है। सनमार्ग समूह भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ इस महाकुंभ को अपना समर्थन दे रहा है। पूरा कोलकाता अब 30, 31 जनवरी और 1 फ़रवरी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जब विश्व बंगाल प्रदर्शनी केंद्र में व्यपार एक्सपो के माध्यम से एकत्र होकर बंगाल की धरती पर एक नया इतिहास रचा जाएगा। युवाओं को सच्ची प्रेरणा दे रहे हैं व्यापार ज़ोन के सह-संस्थापक मनमोहन बागड़ी और नितिन अग्रवाल। सच कहा जाए तो व्यापार एक्सपो केवल व्यापारियों का मेला नहीं, बल्कि एक सच्चा महाकुंभ है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in