बड़ाबाजार में 2.39 करोड़ रुपये की ठगी, दो गिरफ्तार

दुकान से सोना खरीदकर भुगतान नहीं करने का आरोप
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बड़ाबाजार इलाके में एक सोने की दुकान से करीब 2 करोड़ 39 लाख रुपये का सोना खरीदने के बाद उसकी कीमत का भुगतान नहीं करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय राज पारा और शैलेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। गुरुवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को बैंकशाल अदालत में पेश किया। अदालत में सरकारी पक्ष की ओर से वकील दीप नारायण पकड़ाशी ने बताया कि आरोपियों ने बड़ाबाजार स्थित एक सोने की दुकान से 2 करोड़ 39 लाख रुपये का सोना खरीदा था। आरोप है कि सोना लेने के बावजूद उन्होंने उसकी कीमत का भुगतान नहीं किया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पुलिस की ओर से मामले की विस्तृत जांच और पूछताछ के लिए आरोपियों की पुलिस हिरासत की मांग की गई। अदालत ने दोनों आरोपियों को 7 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News