बीएसएफ ने जब्त किए साइकिल में छिपाए एक करोड़ से अधिक के सोने के बिस्कुट

gold Biskut
तस्करों से बरामद सोने के बिस्कुट
Published on

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सात सोने के बिस्कुट जब्त किए हैं।

अधिकारियों ने आज बताया कि बताया कि विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के अंतर्गत, भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ की 119वीं बटालियन ने बुधवार को यह सामान बरामद किया।

बीएसएफ के बयान के अनुसार, सोने के बिस्कुट एक साइकिल में छिपाए गए थे। तलाशी के दौरान साइकिल सवार उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गया।

बयान के मुताबिक, कुल 816.41 ग्राम सोना जब्त किया गया है। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 1.02 करोड़ रुपये आंकी गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in