ब्रिगेड में भाजपा समर्थक का अनोखा अंदाज, शरीर पर उकेरा ‘जय श्रीराम’

कई युवाओं को उनके साथ सेल्फी लेते देखा गया
भाजपा समर्थक सुशांत धारा अपने सीने पर भगवान श्रीराम का नाम तथा  कमल फूल को उकेर कर दिखाते हुए
भाजपा समर्थक सुशांत धारा अपने सीने पर भगवान श्रीराम का नाम तथा कमल फूल को उकेर कर दिखाते हुए
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : महानगर के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भाजपा के पहले मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर एक भाजपा समर्थक अपने शरीर पर भगवान श्रीराम का नाम और कमल के फूल का चित्र उकेरकर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। भाजपा समर्थक की पहचान दक्षिणेश्वर निवासी सुशांत धारा के रूप में हुई है। सुशांत ने अपने सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर भगवान श्रीराम का नाम तथा भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के फूल को उकेरा था। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और कई युवाओं को उनके साथ सेल्फी लेते देखा गया। इस दौरान “जय श्रीराम” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

सुशांत धारा को घेर कर सेल्फी लेते हुए कई युवक
सुशांत धारा को घेर कर सेल्फी लेते हुए कई युवक

राम नाम और कमल के चित्र के साथ ब्रिगेड पहुंचे समर्थक

सुशांत धारा ने सन्मार्ग से बातचीत में कहा कि वह भगवान श्रीराम के संदेश और हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ब्रिगेड पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में हिंदू भाईचारे और एकता का संदेश देना उनका उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा कि वह भगवान श्रीराम के प्रति लोगों की आस्था को मजबूत करने के लिए इस तरह का संदेशात्मक प्रदर्शन कर रहे हैं। सुशांत ने आरोप लगाया कि कमरहट्टी विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी मदन मित्रा ने एक कार्यक्रम में भगवान श्रीराम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसी के विरोध में वह ब्रिगेड पहुंचे और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों में सुशांत को लेकर खास उत्साह देखा गया। कई युवक उनके साथ फोटो और सेल्फी लेते नजर आए, जबकि समर्थकों ने लगातार “जय श्रीराम” के नारे लगाए।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in