वीरांगनाओं ने दिया बंगाल विभूति सम्मान और होली पर गीत-संगीत का रंगारंग कार्यक्रम

महिलाओं के समक्ष चुनौतियां पर परिचर्चा, क्षत्रिय वीरांगना संदेश स्मारिका' का लोकार्पण व वीर कुंवर सिंह अंतरराष्ट्रीय सम्मान
वीरांगनाओं ने दिया बंगाल विभूति सम्मान और होली पर गीत-संगीत का रंगारंग कार्यक्रम
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा पश्चिम बंगाल की ओर से लिलुआ के अग्रसेन भवन में बंगाल विभूति सम्मान, 'महिलाओं के समक्ष चुनौतियां' पर परिचर्चा, होली से जुड़े गीत-संगीत का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। महासभा की प्रदेश अध्यक्ष विख्यात गायिका व अभिनेत्री प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में डॉ.सोमा बंद्योपाध्याय को शिक्षा, उमा झुनझुनवाला को रंगकर्म और डॉ. हितेन्द्र पटेल (अनुपस्थित) को इतिहास के क्षेत्र मे विशिष्ट योगदान के लिए पहला बंगाल विभूति सम्मान प्रदान किया गया।

उत्कृष्ट आभूषण कौशल सम्मान से गुप्ता ज्वेलर्स के प्रतिनिधि चंदन गुप्ता को और सामाजिक उत्थान के लिए वीर कुंवर सिंह अंतरराष्ट्रीय सम्मान से डॉ. एम.एस. सिंह मानस को विभूषित किया गया। समारोह में डॉ. मानस द्वारा सम्पादित 'क्षत्रिय वीरांगना संदेश स्मारिका' का लोकार्पण समाजसेवी शेखर सिंह ने किया।

समारोह में अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज, अखिल भारतीय भारत क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों और शताधिक वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। डॉ. विमलेश त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय, ज्योति कुमारी, प्राप्ति सिंह, श्रेयाश सिंह-प्रत्यूष सिंह आदि कलाकारों ने होली से जुड़े गीत गाकर मन मोह लिंया।

समारोह में प्रदेश महासचिव प्रतिमा सिंह, उपाध्यक्ष रीता सिंह, कोषाध्यक्ष पूजा सिंह, संयुक्त सचिव ममता सिंह, सचिव किरण सिंह व सुमन सिंह, सदस्य संध्या सिंह, अर्पिता सिंह, गुड़िया सिंह, बबिता सिंह, कांति सिंह व संरक्षक शोभा सिंह, बालीगंज की अध्यक्ष रीता सिंह, महानगर अध्यक्ष मीनू सिंह, महासचिव इंदु सिंह, उपाध्यक्ष ललिता सिंह, सचिव मीरा सिंह, सुमन सिंह, विद्या सिंह, संगठन सचिव सरोज सिंह, संयुक्त सचिव सुनीता सिंह, संगठन सचिव रीना सिंह, सदस्य प्रेमशीला सिंह, गीता सिंह, संरक्षक गिरिजा दारोगा सिंह, गिरिजा दुर्गादत्त सिंह, सोदपुर इकाई की अध्यक्ष सुनीता सिंह, महासचिव आशा सिंह, सचिव पूजा सिंह ने योगदान दिया। नारी शक्ति की सदस्य शकुंतला साव, इंदु पाण्डेय, रंजना त्रिपाठी और मीनाक्षी तिवारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in