वेस्ट पोर्ट में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या!

रेसकोर्स के मैदान में युवक को हुआ था काफी नुकसान
इसी जगह पर युवक को मारी गयी थी गोली
इसी जगह पर युवक को मारी गयी थी गोली
Published on

कोलकाता : वेस्ट पोर्ट थानांतर्गत डूमायूं एवेन्यू स्थित फुटपाथ पर युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसके सिर के दाहिने हिस्से में गोली के निशान थे और पैरों के बीच एक बन्दूक पड़ी थी। मृतक का नाम श्रेष्ठ धुरका (29) हैं। वह हेस्टिंग्स इलाके के सेंट जॉर्ज टेरेस का निवासी था और पेशे से रेस बुकी था। पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। घटनास्थल से एक हथियार बरामद किया गया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हथियार उसे कहां से मिला। सूत्रों के अनुसार, श्रेष्ठ के घर से एक डायरी बरामद हुई, जिसके आखिरी पन्ने पर अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट मिला। नोट में उसके माता-पिता के लिए लिखा था, ‘मुझे माफ कर दो। मैं आपका अच्छा बेटा नहीं बन सका। कृपया मुझे माफ कर दें।’

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, श्रेष्ठ रेसकोर्स में सट्टेबाजी के कारोबार से जुड़ा था और बड़े पैमाने पर पैसे का लेन-देन करता था। पिछले कुछ महीनों से वह सट्टे में लगातार हार रहा था, जिसके कारण उस पर भारी कर्ज हो गया था। लेनदारों के दबाव में वह तनावग्रस्त था। जांच में पता चला कि श्रेष्ठ ने किसी से एक 'वन-शॉटर' हथियार लेने की योजना बनाई थी। घटना वाले दिन वह डुमायूं एवेन्यू के एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, जहां उसने सड़क किनारे बैठकर हथियार की नली अपने सिर पर रखी और गोली चला दी। गोली उसकी खोपड़ी को भेदती हुई निकल गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। सड़क खून से सन गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने पुष्टि की कि गोली बेहद नजदीक से मारी गई थी, जिससे आत्महत्या की आशंका प्रबल हो रही है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सके। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि सुसाइड नोट वास्तव में श्रेष्ठ ने लिखा था या नहीं। पुलिस ने बताया कि श्रेष्ठ के माता-पिता घर पर मौजूद हैं और इस घटना से गहरे सदमे में हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in