इस्कॉन से दो करोड़ की धोखाधड़ी, पुस्तक आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार

आपूर्तिकर्ता ने कम किताबें भेजीं और फर्जी बिल बनाए
Arrest.jpg
Arrest.jpg
Published on

कोलकाताः कोलकाता पुलिस ने फर्जी बिलों के जरिये अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) से दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एक पुस्तक आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, इस्कॉन ने बड़ी संख्या में धार्मिक किताबों की खरीद के लिए आपूर्तिकर्ता को ऑर्डर किया था। आपूर्तिकर्ता ने कम किताबें भेजीं और फर्जी बिल बनाए ताकि दो करोड़ रुपये की पूरी रकम हड़प सके। अधिकारी ने कहा, " देबराज भट्टाचार्य नामक आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 18 नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।”

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in