विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की नेशनल लाइब्रेरी में सीक्रेट रणनीतिक बैठक

बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे
फाइल फोटो
फाइल फोटोफाइल फोटो
Published on

कोलकाता : विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी ने कोलकाता स्थित नेशनल लाइब्रेरी में एक अहम और गोपनीय बैठक की, जिसे लेकर सियासी हलकों में चर्चा तेज है। सूत्रों के अनुसार, इस विशेष बैठक में भाजपा अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य ने सुकांत मजूमदार के साथ मिलकर चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने उम्मीदवार चयन से लेकर कैंपेन की रूपरेखा तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि बैठक की गोपनीयता बनाए रखने के लिए भाजपा नेता खुलकर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। सूत्रों का कहना है कि यह मीटिंग पूरी तरह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर केंद्रित रही। इस बैठक में शमिक भट्टाचार्य और सुकांत मजूमदार के अलावा अमिताभ चक्रवर्ती, भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल, बिप्लब देव, अमित मालवीय, मंगल पांडे और शशि अग्निहोत्री समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बैठक करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in