बिस्कुट के पैकेट में छिपाकर 315 किलो गांजा तस्करी, दो गिरफ्तार

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

बारुईपुर: बिस्कुट के पैकेट की आड़ में गांजा की तस्करी के आरोप में बारुईपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम आसिफ आलम मोल्ला और अनिकेत नस्कर बताए जा रहे हैं। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि बिस्कुट के पैकेट में इस तरह से भारी मात्रा में गांजा छिपाकर तस्करी की जा रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धुलागढ़ से बारुईपुर आ रही एक कैरियर वैन में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। मौके पर पहुंचकर मल्लिकपुर पंचायत क्षेत्र के आखना इलाके में वैन को रोका गया और तलाशी ली गई। जांच के दौरान वैन के अंदर बनाए गए विशेष छिपे हुए चैंबर से कुल 315 किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि आरोपित वैन में बिस्कुट के पैकेटों के पीछे मादक पदार्थ छिपाकर तस्करी कर रहे थे, ताकि किसी को शक न हो। वैन के बाहर पहले से इंतजार कर रहा उनका साथी मोटरसाइकिल से उन्हें लेकर फरार हो गया था। गिरफ्तार आरोपितों को अलीपुर अदालत में पेश किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी में और कौन शामिल है और क्या कोई बड़ा तस्करी गिरोह सक्रिय है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। बारुईपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर किसी को संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in