बाइक चोरी के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार

बाइक चोरी के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार
Published on


राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम सौविक मजूमदार (22) है। वह बागदा थाना क्षेत्र के अन्दुलपोता का निवासी बताया जा रहा है। उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार, डेबिपुर निवासी प्रीतम मंडल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 मई को सुबह करीब 4 बजे अज्ञात बदमाश उनकी यामाहा बाइक चोरी कर ले गए। इस संबंध में बारुईपुर थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 10 सितंबर को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बारुईपुर थाना की पुलिस टीम ने टिटागढ़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर सौविक मजूमदार को गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। गिरफ्तार अभियुक्त को बारुईपुर अदालत में पेश किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in