

आनंद मोहन, सन्मार्ग संवाददाता
बिधाननगर : बिधाननगर नगर निगम के वार्ड नंबर-6 के पार्षद सम्राट बरुआ उर्फ राखाल को बागुईआटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह मेयर परिषद सदस्य देबराज चक्रवर्ती के करीबी के रूप में जाने जाते हैं। बागुईआटी थाना पुलिस ने उन्हें वसूली के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है।
कल उन्हें बारासात अदालत में पेश किया जाएगा। वसूली के आरोप में बिधाननगर नगर निगम के 6 नंबर वार्ड के पार्षद सम्राट बरुआ उर्फ राखाल को गिरफ्तार किया गया है। बिधाननगर नगर निगम के MIC और तृणमूल नेता देबराज चक्रवर्ती के 'छाया-संगी' के तौर पर इलाके में मशहूर सम्राट बरुआ को बागुईआटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को कल बारासात अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले तृणमूल नेता देबराज चक्रवर्ती के करीबी दो पार्षदों समरेश चक्रवर्ती उर्फ चिन्टू और सुशोभन मंडल उर्फ माइकल को वसूली के आरोप में बागुईआटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।