

कोलकाता : मध्य कोलकाता के ताराचंद दत्त स्ट्रीट में काली पूजा की सफलता और निर्विघ्न आयोजन की कामना के साथ बुधवार को भूमि एवं खूंटी पूजन किया गया। ताराचंद दत्त स्ट्रीट स्टुडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस पूजा का यह 57वां वर्ष है।
एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में ताराचंद दत्त स्ट्रीट की काली पूजा ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। भूमि एवं खूंटी पूजन के साथ ही पूजा की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने उपस्थित होकर आयोजन की सफलता की कामना की। खूंटी पूजा के दौरान बतौर अतिथि पूर्व विधायक दिनेश बजाज के अलावा मनीष बजाज, रामचंद्र बड़पोलिया, राजकुमार शर्मा, संजय बक्सी (पूर्व विधायक), राजगिरी सिंह, अनिल सिंह, रोहित पाठक, गौतम सरकार, रेहाना खातून, अशोक झा, कपिल जायसवाल,
अरुण सेठ, राजेश सेठ, अशोक गुप्ता, महेश गुप्ता, जयशंकर गुप्ता, डा एके सिंह, राजेश बडपोलिया, विनय प्रसाद, गणेश जोशी, हरि सोनी, अशोक आसोपा, दुलाल मित्रा, राजेश खन्ना, लल्लू मिश्रा, प्रदीप सिंह, उमेश सिंह व राजेश राय समेत कई जाने माने लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश लखोटिया, सुरेश लखोटिया, शंभू मिश्रा, सज्जन शर्मा, जगत शेखानी, अनिल शर्मा (गुट्टू), जयगोविंद इंदौरिया, दीपक शाह, अनिल शर्मा (बबलू), विजय शर्मा, शशि शर्मा, संजीव शर्मा, सोनू शर्मा,
आदित्य गोस्वामी, काशीनाथ मिश्रा, रोहित लखोटिया, राजकुमार पांड्या, विनोद जालान, संदीप सोमानी, रामेश्वर सिंह, मीनू सिंह, विपीन गनात्रा, पप्पू शम्सी, आनंद शर्मा व आकाश सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई