भांगड़ कॉलेज में सायंतन बसु को लेकर हंगामा, SFI-ISF और ABVP समर्थकों में झड़प

पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप, कई छात्रों को हिरासत में लिए जाने का दावा
भांगड़ कॉलेज में सायंतन बसु को लेकर हंगामा, SFI-ISF और ABVP समर्थकों में झड़प
Published on

कोलकाता : भांगड़ कॉलेज में भाजपा नेता और कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सायंतन बसु की मौजूदगी को लेकर मंगलवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई। SFI और ISF समर्थित छात्र-छात्राओं ने कॉलेज का गेट बंद कर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके जवाब में ABVP सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी और जवाबी नारेबाजी के चलते कॉलेज परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के कारण कॉलेज का मुख्य गेट बंद हो गया, जिसके चलते सायंतन बसु को कुछ समय तक बाहर सड़क पर इंतजार करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भांगड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। SFI और ISF समर्थित छात्र-छात्राओं का आरोप है कि पुलिस ने कॉलेज की चारदीवारी फांदकर परिसर में प्रवेश किया और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। आरोप है कि लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया गया। प्रदर्शनकारियों का यह भी दावा है कि घटना के सिलसिले में ISF समर्थित कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, उन्हें वहां से हटाए जाने के बाद कॉलेज का गेट खोला गया और पुलिस सुरक्षा के बीच सायंतन बसु को कॉलेज परिसर के अंदर प्रवेश कराया गया। घटना को लेकर कॉलेज परिसर और आसपास के इलाके में तनाव फैल गया। हालांकि, पुलिस पर लगाए गए लाठीचार्ज के आरोपों को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हिरासत में लिए गए छात्रों की संख्या के बारे में भी पुलिस ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in