तारकेश्वर मार्ग पर भव्य श्री श्याम मंदिर का भूमि पूजन सम्पन्न

तारकेश्वर मार्ग पर भव्य श्री श्याम मंदिर का भूमि पूजन सम्पन्न
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति, तारकेश्वर मार्ग के विश्रामगृह में भव्य श्री श्याम मंदिर का निर्माण करने का निर्णय किया गया है। इसका भूमि पूजन गुरुवार को मुरारी लाल दीवान (चेयरमेन दीवान ग्रुप) के करकमलों द्वारा किया गया। अध्यक्ष विधायक विवेक गुप्ता के देख-रेख में कार्य पूरा किया गया। प्रधान सचिव बिमल दिवान, उपसचिव पवन बंसल एवं सुभाष सावलदावाला, एवं संयोजक मंदिर कमिटी के मनोज चौधरी के उपस्थिति में भूमि पूजन की गयी। निरंजन कुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे।

मार्ग दर्शक एवं समाजसेवी राजकुमार बोथरा के दिशा अनुसार श्री श्याम मंदिर का कार्य किया जा रहा है। समिति के कार्यकर्ता दीपक अग्रवाल (चन्दन नगर), उमा शंकर जोशी, सौरव अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विनोद चमरिया, पुनित कनोई, चेतन अग्रवाल, ब्रिजेश मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, विजय गुप्ता, सुभाष चंद्र गोयनका, दुर्शीचंद अग्रवाल, महेश काबरा, जय प्रकाश गुप्ता, संजय अग्रवाल (नीम का थाना), विनोद अग्रवाल, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, सुमित झुनझुनवाला, इत्यादि उपस्थित रहकर इस कार्य को सफल बनाया। समिति परिवार सभी पधारे हुए अतिथियों का आभारी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in