भट्ठड़ भाईपा का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

शिक्षा एवं खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
Kolkata
भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Published on: 

कोलकाता : भट्ठड़ भाईपा की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारिवारिक उत्साह के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भगवान श्रीगणेश, महेश एवं बिंसल माताजी की भावपूर्ण आरती तथा ऊर्जावान हनुमान चालीसा पाठ ने भक्तिमय वातावरण बना दिया। इसके बाद गीत-संगीत और समाज के प्रतिभाशाली गायकों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर शिक्षा एवं खेलकूद के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न, उपहार और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में समाज के वरिष्ठ सदस्य आशाराम भट्ठड़, एल.डी. भट्ठड़, हरि किशन भट्ठड़ और शरद भट्ठड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महिला समिति की ओर से वीना भट्ठड़, विनिता भट्ठड़ एवं शैलजा भट्ठड़ सहित अनेक महिलाओं ने सहभागिता की। भट्ठड़ बंधुओं की सपरिवार उपस्थिति ने आयोजन की रौनक बढ़ाई। समारोह के दौरान आयोजित लकी ड्रॉ में 12 भाग्यशाली विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।

आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सभी भट्ठड़ बंधुओं के सामूहिक सहयोग और सक्रिय सहभागिता को दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News