रंगदारी मांगने के आरोप में ISF नेता गिरफ्तार

एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
रंगदारी मांगने के आरोप में ISF नेता गिरफ्तार
Published on

दक्षिण 24 परगना : भांगड़ इलाके के एक व्यवसायी से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रुपये नहीं देने पर बागानबाड़ी में बमबाजी करने के आरोप में पुलिस ने ISF नेता सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया है। सद्दाम पोलेरहाट-2 क्षेत्र का ISF नेता बताया जा रहा है। बागानबाड़ी के मालिक व व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने 17 अगस्त को कार्रवाई की। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। व्यवसायी की 16 बीघा जमीन पर टोना पद्मपुकुर इलाके में बागानबाड़ी है। आरोप है कि 15 अगस्त को जमीन खरीदने के सिलसिले में एक व्यवसायी वहां पहुंचा था। इसी दौरान कुछ ISF कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उससे 30 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर बागानबाड़ी में बम फेंके जाने का आरोप है। अदालत के निर्देश पर सद्दाम फिलहाल पोलेरहाट थाना पुलिस की हिरासत में है। ISF क्षेत्र अध्यक्ष ने सद्दाम को निर्दोष बताते हुए कहा कि घटना के समय वह वहां मौजूद नहीं था और उसे झूठे मामले में फंसाया गया है। इधर, भगवानपुर के सातुलिया में तृणमूल नेता अशरफ अली और उनके भाई अमजद अली की दुकान बंद कराने का आरोप भी ISF पर लगा है। तृणमूल ने इसे दबाव बनाने की कोशिश बताया है। ISF का कहना है कि दुकानें सरकारी जमीन पर थीं। ISF नेता राइनूर ने कहा कि पार्टी ऐसी घटनाओं का समर्थन नहीं करती और पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in