भांगड़ में सीपीएम-आईएसएफ समर्थकों में झड़प

भांगड़ में सीपीएम-आईएसएफ समर्थकों में झड़प
Published on

दक्षिण 24 परगना : जमीन विवाद को लेकर सीपीएम और आईएसएफ समर्थकों के बीच हुई झड़प से शुक्रवार को भांगड़ का इलाका तनावपूर्ण हो गया। घटना में सीपीएम के पांच कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले स्थानीय नलमुड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। वहां तीन घायलों की हालत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के चित्तरंजन अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, झड़प में आईएसएफ के भी कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद भांगड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुराने जमीन विवाद को लेकर को दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई। आईएसएफ के नेता और कार्यकर्ताओं ने सीपीएम कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि, सीपीएम ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि आईएसएफ के नेता और कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया। दोनों पक्षों ने घटना को राजनीतिक रंग दिए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। दोनों पक्षों की ओर से भांगड़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आईएसएफ कार्यकर्ता सजिदुर रहमान मोल्ला ने कहा, “सीपीएम-तृणमूल के इस इलाके में रहने के समय से ही उक्त जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सीपीएम ने जबरन जमीन पर कब्जा कर रखा है। सीपीएम के कार्यकर्ता और समर्थकों ने हमारे साथ मारपीट की। हमारे कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं।” वहीं, सीपीएम समर्थक पलाश विश्वास ने कहा, “जिन लोगों ने मारपीट की, वे विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद आईएसएफ में शामिल हुए हैं। इससे पहले वे तृणमूल के कार्यकर्ता थे। हम घटना की उचित जांच की मांग करते हैं।”

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in