भगत सिंह पार्क में माल्यार्पण को लेकर विवाद

निगम आयुक्त को रोकने की कोशिश
भगत सिंह पार्क में माल्यार्पण को लेकर विवाद
Published on: 

कोलकाता: मिंटो पार्क स्थित भगत सिंह उद्यान में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर सोमवार को विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि माकपा कार्यकर्ताओं ने पहले ही पार्क में पहुंचकर अपना झंडा और बैनर लगा दिया तथा परिसर में अपना कब्जा जमा लिया। इसके बाद कोलकाता नगर निगम की आयुक्त स्मिता पांडे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान उन्हें रोकने की कोशिश की गई, जिसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद सोमवार की शाम को निगम आयुक्त स्मिता पांडे ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in