प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन Gaurav Gupta के संग सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी शो

प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन Gaurav Gupta के संग सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी शो
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सिद्धि चैरिटेबल ट्रस्ट एक सामाजिक संस्था है, जिसे 20 समर्पित महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है। यह संस्था मुख्य रूप से समाज में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा समाज को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसी उद्देश्य के साथ सिद्धि चैरिटेबल ट्रस्ट निरंतर प्रयासरत है। वर्तमान में संस्था के अंतर्गत संचालित विद्यालय में 250 से अधिक बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य इस संख्या को और बढ़ाना तथा अधिक से अधिक बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है।

इसी उद्देश्य से हर वर्ष फंडरेज़िंग कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस वर्ष पावन अवसर पर हास्य को माध्यम बनाते हुए एक भव्य कॉमेडी शो का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन Gaurav Gupta ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम धनधनिया स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां पूरा सभागार खचाखच भरा हुआ था। लगभग डेढ़ घंटे तक दर्शक ठहाकों से गूंजते रहे और यह कार्यक्रम एक बड़ी सफलता सिद्ध हुआ।

अत्यंत उत्साहजनक रहीं दर्शकों से मिली प्रतिक्रियाएंसिद्धि चैरिटेबल ट्रस्ट की एक फाउंडर मेम्बर प्रीति अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम के पश्चात दर्शकों से मिली प्रतिक्रियाएं अत्यंत उत्साहजनक रहीं। अनेक लोगों ने इसे अब तक देखे गए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी शोज में से एक बताया, जो हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। इस सफल आयोजन के लिए हम अपने सभी प्रायोजकों, मित्रों एवं विशेष रूप से Sanmarg का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जो सदैव इस सामाजिक उद्देश्य में हमारा सहयोग करते रहे हैं। इस कार्यक्रम की अपार सफलता के बाद अब लोग अगले वर्ष एक और भव्य हास्य आयोजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सिद्धि चैरिटेबल ट्रस्ट आगे भी समाज में शिक्षा के उत्थान हेतु इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर समाज के लिए कुछ अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने लोगों के लिए हंसी और एक अच्छे मकसद को साथ लाने की कोशिश की है। हम बच्चों की पढ़ाई के लिए काम करते हैं। हमारा मानना है कि शिक्षा सबसे बड़ी मदद है।

इस कार्यक्रम में रिंकू चौधरी, रश्मि गोयल, कादंबरी शर्मा, संध्या खेतान, सबिता कोठारी​, सुमन अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, नेहा केजरिवाल, पायल सुरेका, कनिका बंसल, सालिनी सेकसरिया, बिंदा कामदार समेत कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in