सेवाश्रय पर बंगाल का भरोसा : अभिषेक

अभिषेक ने ‘सेवाश्रय 2’ की शुरुआत की
सांसद अभिषेक बनर्जी सेवाश्रय 2 कैंप का उद्घाटन करते हुए, साथ में हैं जहांगीर खान, विधायक अशोक देव व अन्य
सांसद अभिषेक बनर्जी सेवाश्रय 2 कैंप का उद्घाटन करते हुए, साथ में हैं जहांगीर खान, विधायक अशोक देव व अन्य
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

महेशतल्ला : सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को महेशतल्ला से ‘सेवाश्रय’ के दूसरे संस्करण की औपचारिक शुरुआत की। यह पहल महेशतल्ला में 7-दिवसीय कैंप के साथ शुरू हुई है और आगामी दो महीनों में सात विधानसभा क्षेत्रों में मॉडल मेडिकल कैंपों की श्रृंखला के रूप में संचालित होगी। इन कैंपों में मुफ्त डायग्नोस्टिक सेवाएँ, विशेषज्ञ परामर्श, दवाइयाँ और फॉलो-अप सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। बाटाननगर के चक चांदुल रथतल्ला सेवाश्रय कैंप में सुजाता दत्त अपने दिव्यांग बेटे प्रिंस दत्त को लेकर आयी थी। मौके पर सांसद ने दिव्यांग प्रिंस को जल्द स्वस्थ करने की पहल की। इसके बाद परिवार ने खुशी जाहिर की। अभिषेक के अनुसार, ‘सेवाश्रय’ के पिछले चरण में लाखों लोगों को लाभ मिला था और इस बार व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। उन्होंने बताया कि कैंपों में ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक्स सहित कई विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद हैं। रक्त जाँच, यूएसजी, ईसीजी, सीरोलॉजी तथा स्तन कैंसर जाँच जैसी सेवाएँ भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। रक्त परीक्षण की रिपोर्ट दो दिनों के भीतर मरीजों को मोबाइल पर भेज दी जाएगी। पिछले संस्करण में 2,500 से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन हुए थे और लगभग 7,000 मरीजों को एसएसकेएम, बांगुर और डायमंड हार्बर मेडिकल कॉलेज समेत अन्य अस्पतालों में रेफर कर सफलतापूर्वक उपचार कराया गया। कई गंभीर मामलों के लिए मरीजों को दक्षिण भारत तक भेजा गया। नौ वर्षीय अल्ताफ हुसैन घरामी के हृदय में छेद का उपचार सुनिश्चित कर उसे स्वस्थ लौटाया गया।


सांसद अभिषेक बनर्जी दिव्यांग मरीज को गले लगाते हुए
सांसद अभिषेक बनर्जी दिव्यांग मरीज को गले लगाते हुए

बाटानगर न्यूलैंड नुंगी रथतल्ला में शुरू हुआ मॉडल कैंप, बाकी क्षेत्रों में बारी-बारी से पहुँचेगी टीम

महेशतल्ला में दो मॉडल कैंप शुरू किए गए हैं—एक नुंगी रथतल्ला में और दूसरा बाटानगर न्यूलैंड मैदान में। अन्य छह विधानसभा क्षेत्रों में भी एक-एक मॉडल कैंप स्थापित होगा। कैंप महेशतल्ला से शुरू होकर मटियाब्रुज, बजबज, विष्णुपुर, सतगछिया और अंत में डायमंड हार्बर पहुँचेंगे। कार्यक्रम 22 जनवरी तक चलेगा और 24 से 28 जनवरी तक फॉलो-अप कैंप सभी क्षेत्रों में एक साथ आयोजित होंगे। कैंपों में पोर्टेबल एक्स-रे, ईसीजी, सीरोलॉजी टेस्ट, 10–12 विशेषज्ञ डॉक्टर और आँखों की जाँच की विशेष व्यवस्था की गई है। पिछली बार 40,000 चश्मे बनवाकर मरीजों के घर तक पहुँचाए गए थे। अभिषेक ने कहा कि अनुभव के आधार पर इस बार व्यवस्थाएँ और बेहतर की गई हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in