4 मई को बंगाल पेश करेगा असली चार्जशीट: अभिषेक

टीएमसी महासचिव ने बोला शाह पर हमला
वीरभूम की सभा में तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी।
वीरभूम की सभा में तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी।
Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला करते हुए कहा कि एक तड़ीपार बंगाल में आए और राज्य के खिलाफ चार्जशीट पेश की, जिससे हर बंगाली को अपराधी बताने की कोशिश की गई। उन्होंने अपने एक्स हैंडल में उल्लेख किया कि, “जैसे बार-बार बंगालियों को ‘घुसपैठिया’ और हमारी भाषा को ‘बांग्लादेशी’ कहना कम था, अब ये चार्जशीट लेकर आए हैं। असली चार्जशीट 4 मई को जनता पेश करेगी।”

अभिषेक ने विस्तार से कहा कि यह चार्जशीट दिल्ली के बाहरी ज़मींदारों, बंगाल के हक के धन की रोकथाम, बंगाल की हस्तियों के अपमान, आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतें, SIR के माध्यम से मताधिकार हनन और बंगाल में सांप्रदायिक ज़हर घोलने की साजिश के खिलाफ होगी। उन्होंने कहा कि बंगाल की माँ, माटी और मानव पर वर्षों से किया गया उपेक्षा, भेदभाव, विभाजन और अपमान भी इस चार्जशीट का हिस्सा होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल बाहरी ताकतों से चार्जशीट स्वीकार नहीं करता, बल्कि बंगाल खुद चार्जशीट पेश करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 4 मई को बंगाल भाजपा के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी चार्जशीट प्रस्तुत करेगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in