कोलकाता सिटी
बेलूड़ पालघाट से लापता किशोर का शव बरामद
निधि, सन्मार्ग संवाददाता
हावड़ा :
बेलूड़ पालघाट से लापता हुए लिलुआ के राहुल कुमार का शव बुधवार को कोलकाता पुलिस के वेस्ट पोर्ट थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि गंगा में डूबने के कारण उसकी मौत हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, जिउतिया पूजा के दिन राहुल अपनी मौसी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बेलूड़ पालघाट पर गंगा स्नान करने गया था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला था। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच बुधवार को वेस्ट पोर्ट थाना क्षेत्र से शव बरामद होने की सूचना परिवार को मिली।

